Mission Statement (हमारा संकल्प)
हम इंसान यह मानते हैं कि जिस दुनिया में हम रहते हैं, वही एकमात्र सच्चाई है और हमें हमेशा एक बेहतर जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
हमारा उद्देश्य:
पहला: यह बताना कि यह दुनिया स्थायी और अटूट सच्चाई नहीं है, बल्कि एक कृत्रिम संरचना मतलब की एक माया है ~ एक सपना, एक होलोग्राफिक दुनिया।
जब हम यह गहराई से समझेंगे कि हमारी वास्तविकता हमारी चेतना का प्रतिबिंब है, तो हम अपनी सोच और ऊर्जा से एक नई, संतुलित और सुंदर दुनिया बना सकते हैं, जो आज के नजरिए से किसी चमत्कार से कम नहीं लगेगी।
दूसरा: इस माया (झूठी संरचना) की गहराई को अलग-अलग नजरियों से समझना और उजागर करना। इसके लिए हमें अपनी चेतना का विस्तार करना होगा ताकि हम इस पूरी व्यवस्था को स्पष्ट रूप से देख सकें। हम सिखाते हैं कि इस कृत्रिम संरचना की प्रोग्रामिंग को कैसे पहचाना जाए और किन प्रभावी तरीकों से इसे बदला जा सकता है।
तीसरा: अपनी भूली हुई सृजनात्मक शक्ति को पूरी तरह जागृत करना और अपनी छिपी हुई क्षमताओं को प्रकट होने देना। इसके लिए अलग-अलग विधियाँ दी जाती हैं, जिससे हम इस दुनिया के नियमों और कोड्स को फिर से लिख सकें। जब हम एक सामूहिक दिव्य चेतना के रूप में कार्य करेंगे, तो हम मानवता के लिए एक सुंदर और नए स्वर्ग स्वरूप घर की रचना करेंगे।