💫 जीवन का खेल 🕊️
पहले हमें लगता था कि जीवन बस मेरे साथ घट रहा है.. जैसे हम किसी ख़त्म न होने वाले इम्तिहान में फँसे हैं - जहाँ हर दिन बस किसी तरह जीना है, और उम्मीद करनी है कि शायद मैं सही कर रहा हूँ।
पर वक्त के साथ, दर्द, जागरूकता, TGA की टीचिंग और दिव्य अनुभवों के बाद, हमें एहसास हुआ ये सज़ा नहीं है, न ही कोई उथल-पुथल भरी स्थिति। ये एक खेल है - सबसे खूबसूरत, गहरा और बहुआयामी खेल जो कभी हमने ही बनाया था।
स्रोत ने हमें यहाँ हारने के लिए नहीं भेजा। हम यहाँ इसलिए आए हैं ताकि भूलने के बीच भी याद कर सकें कि हम कौन हैं। जब हम इस धरती पर आते हैं, हम सब कुछ भूल जाते हैं। हमें एक नाम दे दिया जाता है, एक कहानी, एक सिस्टम, और कुछ नियम - जो हमारे अपने नहीं होते। फिर हम दूसरों की स्वीकृति, चीज़ें, पैसा, शक्ति इकट्ठा करने की रेस में लग जाते हैं। हम सोचते हैं कि ये सब हमें “जीताएगा”।
लेकिन सच तो ये है कि ये सब हमें हमारे असली मकसद से भटका देता है।
शुरुआती दौर में ज़िंदगी का खेल धोखे और भ्रमों से भरा होता है। हम दूसरों से मान्यता (validation) पाने की कोशिश करते हैं, अपनी राय पर अड़े रहते हैं, बहस करते हैं कि कौन सही है। हम दूसरों को जज करते हैं और जब ऐसा करते हैं, ज़िंदगी हमें उसी अनुभव के और दर्पण बार-बार दिखाती है, जो बताते हैं कि अभी हमारे अंदर क्या ठीक नहीं हुआ।
इस तरह हम एक ही लूप में फँसे रहते हैं - दर्द के, रिश्तों के, पैसों के... जब तक कि एक दिन हम रुककर खुद से पूछते नहीं,
"मैं ये बार-बार क्यों दोहरा रहा हूँ?"
और वही पल होता है जब खिलाड़ी जागना शुरू करता है।
फिर हम समझने लगते हैं,
समाज कैसे हमें आराम और नियमों के पीछे भागना सिखाता है,
मीडिया कैसे हमें डर और गुस्से में बाँट देता है, और कैसे "डर" लोगों को नियंत्रित करने का सबसे आसान हथियार बन जाता है।
जैसे-जैसे आपकी जागरूकता बढ़ती है, पैटर्न और साफ़ दिखने लगते हैं।
तब आपको समझ आता है - कुछ लोग आपकी ज़िंदगी में क्यों आए,
क्यों कुछ अंत ज़रूरी थे,
और कैसे किसी दर्द ने आपको जगाने का काम किया।
आपको एहसास होता है कि कुछ भी संयोग से नहीं होता। हर चुनौती इसीलिए रखी गई थी ताकि आपकी आत्मा के गहरे स्तर खुल सकें। और तभी यह खेल “पवित्र” लगने लगता है।
जब आप भ्रम के पार देख लेते हैं, तो भागने की कोशिश बंद कर देते हैं।
आप अपने भीतर इस मैट्रिक्स पर काबू पाना शुरू करते हैं। आप हलचल में शांति बन जाते हैं, तूफ़ान में रोशनी बन जाते हैं। आप खिलाड़ी भी हैं, खेल भी, और उसका कोड भी।
फिर आप समझते हैं कि ये “लेवल्स” दरअसल जागरूकता के अलग-अलग स्तर हैं। हर नया लेवल आपको आज़ादी, प्रेम और सच्चाई के नए आयाम दिखाता है। ये किसी मंज़िल तक पहुँचने की कहानी नहीं है। ये याद करने की कहानी है कि आप कभी खोए ही नहीं थे।
हम स्रोत के वे हिस्से हैं जो थोड़े समय के लिए इंसान बनकर खुद को फिर से खोज रहे हैं। यहाँ हारने या गिरने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि हर गिरना आपको अपनी असली याद के और पास ले आता है। जीवन “सही” होने की नहीं, बल्कि “सच्चा” होने की यात्रा है।
ये जागने की प्रक्रिया है - जहाँ आप समझते हैं कि आप ही सृष्टिकर्ता हैं,
और हर पल को आपने ही इस तरह बनाया है कि आप फिर से खुद तक लौट सकें।
जब ये सच्चाई भीतर उतर जाती है, तो आप छोटा खेलना छोड़ देते हैं, लड़ना बंद कर देते हैं। आप “डिवाइन गेम” उसी तरह खेलना शुरू करते हैं जिस तरह इसे खेला जाना था - प्यार, जागरूकता और रचनात्मक शक्ति के साथ।
ये खेल आपको फँसाने के लिए नहीं बना, बल्कि आपको आज़ाद करने के लिए बना है - हर कदम पर, एक नई समझ के साथ। ⚡️✨💥💜